Amazon

Thursday, July 23, 2020

ऑस्ट्रेलिया में रह रही पत्नी और ससुर, सास, साले पर पर्चा दर्ज, फाॅरेंसिक रिपोर्ट आई

चरणजीतपुरा से सटे महेंद्रू मोहल्ले में प्रवीण कैंडल वर्क्स के मालिक राजेश कुमार राजा के 24 साल के बेटे सलिल महेंद्रू ने 2 जुलाई सुसाइड कर ली, उस मामले में 18 दिन बाद सुसाइड नोट की फाॅरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ऑस्ट्रेलिया में रह रही पत्नी अमनदीप कौर उर्फ ऐमी, ससुर रविंदर सिंह सोढी, सास जसविंदर कौर और साले कवलप्रीत सिंह पर हत्या के लिए उकसाने (आईपीसी 306) और आईपीसी 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में थाना-2 के एसएचओ जतिंदर कुमार ने बताया कि अभी सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
बता दें कि 2 जुलाई को सलिल महेंद्रू ने अपने घर में सुसाइड कर लिया था। अगले दिन सलिल के संस्कार के बाद कमरे में कागजात खंगाले तो खिड़की के पास पड़ी काॅपी में सुसाइड नोट मिला। थाना-2 की पुलिस ने सुसाइड नोट फाॅरेंसिक जांच के लिए भेज दिया।

पहले फोन पर टाइप किया, फिर पेज पर लिखा सुसाइड नोट
परिजनों ने बताया कि सलिल के पास दो फोन थे। दोनों में व्हाट्सएप चलता था। दोपहर करीब 3 बजे सलिल ने एक फोन में सुसाइड नोट लिखा और दूसरे नंबर पर सेंड किया। फिर एक पेज पर लिखकर उसने पंखे के साथ फंदा लगाकर जान दे दी। सुसाइड नोट में उसने लिखा- मैं सलिल महेंद्रू अपनी वाइफ तों तंग आ के सुसाइड करन लग्गां। अमनदीप कौर ने मेरे नाल 3 साल रिलेशन रखे। जिन्ना मैं पैसा जोड़ेआ सी, चार लक्ख रुपए इस ने मंग लए। मैं दे दित्ते।

इहने बाहर जाके मैंनूं ब्लॉक कर दित्ता। उस दी मदर जसविंदर कौर फादर रविंदर सिंह सोढी ते ब्रदर कवलजीत सिंह ने झूठ बोल के टाइम कडेआ। ओहदे भरा ने जोर दिखा के केहा- असीं पैसा ला के तैनूं चका देणा। मैं हुण हिम्मत हार गेआं ते मैनूं आह कदम चक्कण ते मजबूर कीता। नकोदर के गांव सिधवां स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में 17 दिसंबर, 2019 को शादी करवाई थी। शादी में युवती की मां व सलिल परिवार मौजूद था। शादी की वीडियो में युवती की मां भी नजर आ रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/32KmeOp
July 23, 2020 at 05:18AM

No comments:

Post a Comment