जिला प्रशासन ने सेवा केंद्रों की पेेंडेंसी खत्म करने के साथ ही उन इलाकों के सेवा केंद्र को बंद करना शुरू कर दिया है, जहां पर लोगों की संख्या कम हो रही है। प्रशासन के निर्देश पर नौगज्जा के सेवा केंद्र पर ताला लगा दिया गया है। यहां पर हर दिन 12 से 15 लोग ही सुविधाएं देने के लिए पहुंच रहे थे, वही जिले के सेवा केंद्रों की पेंडेंसी घटकर अब केवल .08% हो गई है। इनमें ज्यादातर पेंडेंसी के आवेदन एसडीएम-टू, एसडीएम नकोदर और फिल्लौर से संबंधित है।
डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने बताया कि जनवरी से अब तक जिले के सेवा केंद्रों पर 278694 आवेदन आए हैं। इनमें से ज्यादातर आवेदनों का निस्तारण किया जा चुका है। करीब 300 आवेदन आए थे जिनके दस्तावेज अधूरे थे, इन्हें पूरा करने के लिए वापस भेजा गया है। यहां पर बुधवार तक केवल 230 आवेदनों की पेंडेंसी बची है। डीसी ने बताया कि जिन विभागों की पेंडेंसी अधिक है, उन विभागों से एक हफ्ते में पेंडेंसी को खत्म करने को कहा गया है।
कल्याणपुर में खुला नया सेवा केंद्र...वहीं डीसी ने बताया कि कल्याणपुर में लोगों की डिमांड को देखते हुए नया सेवा केंद्र खोला गया है। यह सेवा केंद्र नकोदर रोड के निकट स्थित है। यहां पर शुरुआती दौर में प्रतिदिन 50 से 60 लोग सरकारी सेवाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन कर रहे हैं। डीसी ने बताया कि लंबे समय से कल्याणपुर इलाके के लोग यहां एक सेवा केंद्र खुलवाने की मांग कर रहे थे, जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने यहां सेवा केंद्र खोलने का निर्णय लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/32KmeOp
July 23, 2020 at 05:17AM
No comments:
Post a Comment