Amazon

Thursday, July 23, 2020

फोकल पॉइंट में लगेगा नया सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, 15 दिन में जारी होंगे सड़कें बनाने के वर्क ऑर्डर

सिटी के प्रमुख इंडस्ट्री संचालकों ने बुधवार को फोकल पाॅइंट एक्सटेंशन में विधायक बावा हैनरी को इंफ्रास्ट्रक्चर संबंधी समस्याओं से रूबरू करवाया। उन्हें टूटी सड़कों, ब्लाॅक सीवरेज और बंद स्ट्रीट लाइट की दिक्कत बताई। साथ ही पंजाब स्माल इंडस्ट्री एंड एक्सपोर्ट कार्पोरेशन की प्लाॅट ट्रांसफर पाॅलिसी की कमियां दूर करने, कारोबारियों को प्लाॅट की मलकीयत देने में होने वाली देरी की दिक्कत दूर करने का मुद्दा उठाया। इसके बाद विधायक ने विभिन्न विभागों के पाॅलिसी मैटर संबंधी चंडीगढ़ में इंडस्ट्री मिनिस्टर सुंदर शाम अरोड़ा के साथ अलग मीटिंग रखवाने की बात कही। इससे पहले इंफ्रास्ट्रक्चर के मुद्दे अलग से हल करने का भरोसा दिलाया।
बुधवार को बावा हैनरी फोकल पाॅइंट पहुंचे थे। जालंधर इंडस्ट्रियल फोकल पाॅइंट एक्सटेंशन के प्रेसिडेंट नरिंदर सिंह सग्गू की अगुआई में प्रतिनिधिमंडल ने समस्याएं शेयर की थीं। इंडस्ट्री ने कहा कि वे सीवरेज व पानी के हर महीने चार्जेज देते हैं लेकिन ब्लाक सीवरेज की समस्या हल नहीं की जा रही है। पहले ही श्रमिकों की कमी है। इस पर विधायक ने कहा कि जब से फोकल पाॅइंट बना है, यहां पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट नहीं बना। अब ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा। प्रोजेक्ट मंजूर हो चुका है। अब इसे बनाने के टेंडर लगने हैं। वहीं कंक्रीट की रोड बनाने के लिए 3.17 करोड़ के काम शुरू होंगे।

विधायक के साथ मीटिंग में साॅलिड वेस्ट, ग्रीन बेल्ट का मुद्दा रहा अहम
फोकल पाॅइंट में जो कूड़ा निकलता है, उसके डिस्पोजल का प्रबंध नहीं है। मेन रोड के किनारे डंप बना है। जबकि फोकल पाॅइंट के अंदर एक भी ग्रीन बेल्ट विकसित नहीं की गई। ग्रीन बेल्टों की हालत इतनी खराब है कि खुद इंडस्ट्री अपनी इच्छा से इनके विकास को लेकर भी आगे आने का हौसला नहीं कर पाई। हर साल कारोबारी पौधारोपण करते हैं लेकिन वे केवल सड़कों के किनारे ही होता है। फोकल पाॅइंट की स. बेअंत सिंह पार्क का विकास हो रहा है लेकिन वो भी हाईवे के किनारे बाहरी हिस्से में है।

ये रहे मौजूद...मीटिंग में प्रमुख इंडस्ट्री संचालक शरद अग्रवाल, उद्योग नगर के प्रेसिडेंट तेजिंदर सिंह भसीन, दीपक अग्रवाल, विशाल ज्योति, ऋषि शर्मा, कुलदीप सिंह, हरविंदर सिंह, हरीश कालिया, सुखविंदर कालिया, गुनीत सिंह राणा, हरदीप सिंह और हरदेव सिंह शामिल रहे।
मीटिंग में हुए फैसले

  • स्ट्रीट लाइट 10 में होगी चालू
  • सुपर सक्शन मशीन से सफाई होगी सीवरेज की
  • प्लाॅट ट्रांसफर के पैसे लेकर भी मलकीयत नहीं देता पीएसआईईसी क्योंकि नियम जटिल हैं। इसके लिए इंडस्ट्री मिनिस्टर सुंदर शाम अरोड़ा से मीटिंग होगी
  • सड़कें कंक्रीट से बनेंगी। जहां ज्यादा सड़कें टूटी हैं, उनका काम 15 दिन में अलाॅट करेंगे।
  • फोकल पाॅइंट एक्सटेंशन में नया सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगेगा।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
विधायक बावा हैनरी के साथ कारोबारी।

https://ift.tt/3hsJtka
July 23, 2020 at 05:15AM

No comments:

Post a Comment