Amazon

Thursday, July 23, 2020

हत्या के मामले में नाबालिग गिरफ्तार, हथियार बरामद

नंदनपुर में मनीष हत्याकांड मामले में थाना-1 की पुलिस ने बुधवार देर रात एक नाबालिग युवक को मकसूदां के पास गिरफ्तार किया है। पुलिस ने झाड़ियों से हत्या में इस्तेमाल वेपन और नाबालिग से मनीष का फोन भी बरामद किया है। पुलिस को गिरफ्तार आरोपियों ने बताया था कि वारदात में उनके साथ नाबालिग युवक भी था।

वहीं आरोपी अदरक व्यापारी मकसूदां के रहने वाले 50 साल के ओपिंदर, उसके बेटे 30 साल के धमिंदर, उसका दोस्त 25 साल का शीतल नगर निवासी राजेश और जानकी नगर का रहने वाला 20 साल के सूरज और बलबीर को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/32KmeOp
July 23, 2020 at 05:11AM

No comments:

Post a Comment