Amazon

Wednesday, July 22, 2020

छत तोड़ दुकान में घुसे चाेर करियाने का सामान ले गए

चोहला साहिब में चोर दुकान की छत तोड़कर अंदर घुस गए और करियाने का सामान चोरी करके ले गए। इसी दुकान में 2 महीने में तीसरी बार चोरी हो गई है, लेकिन पुलिस चाेरों को पकड़ पाने में असफल रही है।
पीड़ित दुकानदार दर्शन लाल ने बताया कि वह रोजाना की तरह सोमवार को रात दुकान बंद करके घर में चला गया और जब सुबह आकर दुकान का ताला खोला तो देखा कि छत टूटी और करियाने का सामान गायब था।

वह करियाने की दुकान करके अपना और परिवार का खर्च कर रहा है। दुकान में 2 माह में तीसरी बार चोरों ने चोरी की है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित दुकानदार ने थाना चोहला साहिब में लिखित शिकायत दे दी है। पीड़ित का कहना है कि चोरों ने तीन बार दुकान की छत तोड़कर चोरी की है। किसी से पैसे उधार लेकर दुकान में सामान रखा था, जबकि करीब 50 हजार रुपए का सामान चोरी हुआ है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। वह पहले ही दो बार नुकसान झेल चुका है और अब तीसरी बार फिर चोरी हो गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तोड़ी छत दिखाता दुकानदार।

https://ift.tt/2E7BtqB
July 22, 2020 at 05:24AM

No comments:

Post a Comment