Amazon

Wednesday, July 22, 2020

परिंगड़ी में परेशान विवाहिता ने पंखे से लगाया फंदा, मौत

हरिके पत्तन थाने के अंतर्गत गांव परिंगड़ी में पारिवारिक मामले को लेकर परेशानी चल रही विवाहित महिला ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने परिवार के बयानों के आधार पर 174 के तहत कार्रवाई की है। मृतका की मां गुरमीत कौर पत्नी जस्सा सिंह निवासी सभरां ने हरिके पुलिस को दिए बयानों में बताया कि बड़ी बेटी अमनप्रीत कौर की शादी करीब डेढ़ साल पहले परविंदर सिंह निवासी परिंगड़ी से हुई थी और उसका 6 महीने का एक बेटा भी है।

मां ने बताया कि बेटी कुछ दिन से किसी पारिवारिक मामले को लेकर परेशान चल रही थी और वह साेमवार को अपनी बेटी को मिलने के लिए गांव परिंगड़ी में आई हुई थी। रात को सारा परिवार खाना खाकर सो गया और सुबह करीब 6 बजे बेटी उठकर घर के बाहर चौबारे पर चली गई। जब बेटी कुछ देर तक वापस नहीं आई तो वह भी चौबारे में देखने के लिए चली गई।

जब आगेे जाकर देखा तो बेटी अमनप्रीत कौर ने पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इस दौरान उसने अपने दामाद परविंदर सिंह और उसकी मां लखविंदर कौर को बताया और सभी ने उसको फंदे से छुड़ाकर नीचे उतारा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। हरिके पत्तन थाने के सब इंस्पेक्टर हरदयाल सिंह ने बताया कि परिजनों के बयानों के आधार पर 174 की कार्रवाई की गई है। अभी तक मृतका की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव काे पोस्टमाॅर्टम के बाद वारिसों को सौंप दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/32GWvGL
July 22, 2020 at 05:27AM

No comments:

Post a Comment