पेंशनर्स वेल्फेयर एसोसिएशन अमृतसर के नेतृत्व में मंगलवार को पंजाब सरकार के जारी नोटिफिकेशन के विरोध में रेलवे स्टेशन के नजदीक कनाल ऑफिस के सामने प्रतियां जलाकर प्रदर्शन किया आैर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रेसीडेंट सुखदेव सिंह पन्नू ने बताया 17 जुलाई को पंजाब सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया है कि पंजाब गवर्नमेंट में जो कर्मचारी काम कर रहे हैं उनको सेंट्रल गवर्नमेंट के बराबर वेतन दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सरकार की ये नीतियां सरकारी मुलाजिमों के हित में नहीं हैं। सरकार जारी आदेशों को जल्द वापस ले और 6वां पे कमीशन लागू करवाया जाए। मगर प्रदेश सरकार कर्मचारियों के हितों की अनदेखी करती आ रही है। यदि जारी नोटिफिकेशन को वापस नहीं लिया तो सभी सरकारी मुलाजिम बेमियादी हड़ताल करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर पेंशनर्स वेल्फेयर एसोसिएशन से नरेंदर शर्मा, राजिंदर शर्मा, सर्वजीत सिंह, निर्मल सिंह आनंद, हरपाल सिंह आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/30xzumR
July 22, 2020 at 05:29AM
No comments:
Post a Comment