Amazon

Wednesday, August 26, 2020

फिरोजपुर में 2 की मौत, 51 संक्रमित मुक्तसर में 11 नए केस, 15 हुए ठीक

मंगलवार को 51 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने से अब जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1656 हो गई है। इसके साथ ही 2 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो जाने से जिले में कुल मृतकों की संख्या 26 हो गई है। अब नए आए कोरोना पॉजिटिव मरीजों में एक स्वास्थ्यकर्मी, 2 फ्रंटलाइन वर्कर शामिल हैं। जिले में कुल 1656 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 572 घरों को लौट चुके हैं तो 26 की मौत हो चुकी है। अब जिले में कुल 1058 एक्टिव केस हैं।
मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए 51 केसों में भारत नगर निवासी 45 वर्षीय सिविल अस्पताल में तैनात महिला स्वास्थ्यकर्मी, गांव सतिए वाला निवासी 56 वर्षीय फ्रंटलाइन वर्कर, मंडी गुरू हरसहाए निवासी 48 वर्षीय फ्रंटलाइन वर्कर शामिल हैं। वहीं छावनी की खलासी लाइन एरिया निवासी 63 वर्षीय रिटायर्ड कोरोना पॉजिटिव रेलवे कर्मी की फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।

इसके अलावा शहर की एक बस्ती निवासी कोरोना पॉजिटिव मरीज जोकि लुधियाना के ओपोलो अस्पताल में उपचाराधीन था उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई। अब नए आए कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग कर हाई रिस्क पर्सन की सैंपलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इसी तरह मुक्तसर में मंगलवार को 11 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि की हुई है, जिनमें से 4 मुक्तसर, 5 मलोट, 1 गिद्दड़बाहा, 1 गांव हुसनर से संबंधित है। जिले में अब तक कोरोना के कारण 6 मौतें हो चुकी है। इस संबंधी जानकारी देते हुए डॉ. एचएन सिंह ने बताया कि मंगलवार को जिले में 15 मरीज स्वास्थ्य होकर घर लौट गए है और अब जिले में 287 एक्टिव मरीज है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 405 मरीज स्वास्थ्य होकर घर जा चुके हैं और आज तक जिले में 21179 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 18780 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

1734 सैंपलों की रिपोर्ट आना अभी बाकी
डॉ. एचएन सिंह ने बताया कि 1734 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 संबंधी बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने लोगों को अपील की है कि कोरोना वायरस से बचने के लिए मुंह पर मास्क लगाकर रखें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
2 deaths in Ferozepur, 11 new cases in 51 infected Muktsar, 15 died

https://ift.tt/32p7UJA
August 26, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment