आधार नंबर लोगों के लिए जरूरी है। चाहे प्रॉपर्टी की सेल हो, गाड़ी की रजिस्ट्रेशन हो या रेंट एग्रीमेंट बनवाना हो तो उसमें आधार कार्ड जरूरी लगता है। लेकिन अब पशुओं के लिए आधार नंबर जारी होगा। चंडीगढ़ में इसकी शुरुआत सोमवार से नेशनल एनिमल डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम को लॉन्च करने के साथ हो गई है। अब शहर के सभी पालतू पशुओं का आधार नंबर जारी होगा।
चंडीगढ़ में करीब 24000 बड़े पशु हैं, जैसे गाय, भैंस, भेड़, बकरी और सूअर। सभी पशुओं के आधार नंबर दिए जाएंगे, जोकि एनिमल हसबेंडरी एंड फिशरीज डिपार्टमेंट की तरफ से केंद्र के तहत जारी किए जाएंगे। सोमवार को कुछ जगहों पर पशुओं को आधार नंबर जारी भी किए गए हैं। ऑफिसर के मुताबिक 12 डिजिट का पशु आधार नंबर होगा।
पशुओं की सेल-परचेज के समय यह जरूरी होगा। इसके साथ ही पशुओं को लेकर जो सेंट्रल फंडिंग स्कीम्स जारी होगी, उसका लाभ भी इस आधार नंबर के तहत मिलेगा। पशु की आईडेंटिफिकेशन के लिए इस आधार नंबर की टैगिंग उनके कान में की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3jbU8AE
August 25, 2020 at 04:56AM
No comments:
Post a Comment