नगर निगम म्यूनिसिपल टाउन प्लानरों (एमटीपीज) ने वीरवार शाम को एडिशनल कमिश्नर संदीप रिषी को शहर में निर्माणाधीन बिल्डिंग्स को लेकर सर्टिफिकेट्स दिए।
इसमें उन्होंने शहर में 105 अवैध बिल्डिंग्स होने का हवाला दिया है। इनमें से 40 नॉन कंपाउंडेबल बताई गई हैं। इससे पहले असिस्टेंट टाउन प्लानरों (एटीपीज) की तरफ से 150 निर्माणाधीन बिल्डिंग्स की लिस्ट एडिशनल कमिश्नर को सौंपी गई थी।
इस हिसाब से 45 बिल्डिंग्स ऐसी रही हैं, जिनके या तो नक्शे पास करवाए गए हैं या फिर कंपाउंड करवाई गई हैं।
वहीं सबसे ज्यादा निर्माणाधीन बिल्डिंग्स नार्थ में बताई गई हैं। ये सर्टिफिकेट्स शुक्रवार को निगम मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू को एक्शन प्लान के साथ सौंपे जाएंगे।
सूत्रों के मुताबिक सबसे ज्यादा अवैध इमारतें विधानसभा हलका नार्थ में बताई गई हैं। पहले एटीपीज की तरफ से सौंपी गई लिस्ट में 150 इमारतों में रिहायशी इमारतें भी शामिल थीं।
एमटीपीज की तरफ से सौंपे गए सर्टिफिकेट्स के मुताबिक ज्यादातर अवैध निर्माण काॅमर्शियल हैं और रिहायशी नाममात्र ही हैं।
एक्सपर्ट और डेमोलिशन मशीनरी हायर करेगा निगम
अवैध निर्माणों पर कार्रवाई के लिए अब पूरा एक्शन प्लान तैयार करने की योजना बनाई गई है। चूंकि अवैध निर्माणों में ज्यादातर 2 मंजिला से लेकर 5 मंजिला तक अवैध निर्माण हैं।
ऐसे में निगम डेमोलिशन मशीनरी और एक्सपर्ट भी हायर करेगा। इसमें एक्सपर्ट्स की मदद से बहुमंजिला इमारतों के लैंटरों को तोड़ा जाएगा, ताकि उसे दोबारा से रिपेयर करके बिल्डिंग का इस्तेमाल न किया जा सके।
आज एक्शन टेकन और फ्यूचर प्लान देंगे: मेयर
^ एडिशनल कमिश्नर शुक्रवार को अवैध निर्माणों को लेकर एमटीपीज के दिए सर्टिफिकेट्स देंगे। वहीं इसमें एक्शन टेकन रिपोर्ट और भविष्य में की जाने वाली कार्रवाई की रिपोर्ट भी मांगी गई है। इसके बाद अवैध बिल्डिंग्स के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
-कर्मजीत सिंह रिंटू, मेयर
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3gjghf0
July 03, 2020 at 04:35AM
No comments:
Post a Comment