नगर निगम म्युनिसिपल टाउन प्लानिंग (एमटीपी) विभाग ने वीरवार को बटाला रोड पर बिना नक्शा पास करवाए बनाई जा रही बिल्डिंग पर कार्रवाई की।
निगम ने टीम ने एक घंटा लगाकर फ्रंट हिस्से से बिल्डिंग का लेंटर तोड़ दिया। इस दौरान एक एसीपी, एक एसएचओ सहित पुलिस के 50 मुलाजिम मौजूद रहे।
इस कार्रवाई के दौरान निगम और बिल्डिंग बनाने वाले पक्ष के बीच बहसबाजी भी हुई। वहीं मौके पर बिल्डिंग के पिछले हिस्से में लगी हुई लेबर को नीचे उतार कर कार्रवाई की गई।
नोटिस के बावजूद लाॅकडाउन में तैयार हुआ ग्राउंड फ्लोर
एमटीपी विभाग के मुताबिक यह बिल्डिंग मार्च महीने में बननी शुरू हुई थी। इसमें नींव खोदने पर कंस्ट्रक्शन रोकने को कहा गया था, इसके बावजूद लाकडाउन में ही ग्राउंड फ्लोर तैयार कर लिया गया।
इसका न तो नक्शा पास करवाया गया और न ही ओपन स्पेस छोड़ी गई। विभाग के मुताबिक करीब 140 गज की बिल्डिंग में पहले पार्किंग स्पैस छोड़ी गई थी और दस दिन पहले ही वो भी कवर कर लिया था।
वहीं बिल्डिंग मालिक को पहले नोटिस दिया था। इसके बाद निगम कमिश्नर ने पुलिस कमिश्नर से सीनियर अधिकारी की निगरानी में 50 मुलाजिम भेजने के लिए लिखा था। एक्सईएन पावरकाम (ईस्ट) को बिजली कनेक्शन न देने को लिखा था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2C5CQF1
July 03, 2020 at 04:37AM
No comments:
Post a Comment