शहरवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। पिछले कुछ दिनों से नए कोरोना मरीजों के मिलने संख्या कम होती जा रही है।
वीरवार को जिले में सिर्फ पांच मरीजों ही आए, जिससे लोगों ने भी काफी राहत की सांस ली है। जिले में करीब एक महीने बाद इतने कम मरीज आए है, जिससे साफ है कि कोरोना संक्रमण धीमा पड़ गया है।
4 जून से लेकर 2 जुलाई तक कोई भी ऐसा दिन नहीं रहा जब 9 से कम मरीज न मिले हों।अब जिले में कुल मरीजों की संख्या 971 हो गई है, जिसमें से 771 लोगों को ठीक करके घर भेज दिया गया है, जबकि 45 मरीजों की अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।
इस समय में शहर में सिर्फ 97 एक्टिव केस रह गए हैं। वीरवार को 10 मरीजों को घर भी भेज दिया गया है।
सेहत विभाग की तरफ से 58 मरीजों को घर में ही आइसोलेट भी किया गया है। वीरवार को पांच कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई।
इनमें जसपाल नगर, बसंत एवेन्यू और आकाश एवेन्यू से एक-एक मरीज मिला है। इसी तरह कोरोना मरीज के संपर्क में आने से मजीठा रोड और भगतांवाला के दो लोग संक्रमित हुए हैं। इन्हें मरीजों को अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है।
71 वर्षीय मनजीत गुरु रामदास अस्पताल में भर्ती थी, वेंटिलेटर भी नहीं बचा सका
सेहत विभाग के अनुसार मनजीत कौर (71) निवासी गंडा सिंह कालोनी तरनतारन रोड स्थित गुरु रामदास अस्पताल में दाखिल थी।
महिला को सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी, जिन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया, लेकिन उनकी वीरवार को मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार करने की तैयारी की जा रही है।
कम हो रहे नए मरीज, अब 97 एक्टिव केस :
जिले में मरीजों का आंकड़ा कम होता नजर आ रहा है। इससे शहरवासियों में भी थोड़ी राहत है। एक जुलाई को जिले में 9 मरीज आए थे, जबकि 30 जून को 12 और 29 जून को 22 मरीजों की पुष्टि हुई।
इसी तरह 28 जून को 13, 27 को 45 और 26 जून को 25, 25 जून को 27, 24 जून को 13 और 23 जून को 23 मरीजों की पुष्टि हुई थी। 3 जून को दो पॉजीटिव केस सामने आए थे। इसके बाद कोई किसी भी दिन 9 या इससे ज्यादा मरीज ही मिलते रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2NNE6zt
July 03, 2020 at 04:31AM
No comments:
Post a Comment