वीरवार को जिले के 228 लोगों की कोरोना रिपोर्टें आई। इनमें से 4 लोग पॉजीटिव पाए। इन मरीजों में दो महिलाएं, वहीं एक मरीज मोगा से लौटा है।
सिविल सर्जन डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि वीरवार को अमृतसर मेडिकल कॉलेज से 228 टेस्ट की रिपोर्ट आई। इनमें 4 पॉजीटिव पाए गए हैं। इनमें 3 लोग तरनतारन शहर के हैं, जबकि गांव खारा का रहने वाला है।
वह मोगा की किसी फैक्टरी में काम करता था। वहीं पर कोरोना टेस्ट देकर गांव आ गया था। वहां से उसके पॉजीटिव होने की सूचना दी गई है। इन्हें तरनतारन में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।
उसके परिवार के सदस्यों के भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। बाकी के तीन मरीजों के परिवारों के भी सैंपल ले लिए गए हैं। गौरतलब है कि लंबे समय बाद तरनतारन शहर में कोरोना का केस मिला है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3f6NyK0
July 03, 2020 at 04:27AM
No comments:
Post a Comment