पंजाब सरकार की ओर से संचालित ‘घर-घर रोजगार’ अभियान का लाभ गरीब-बेरोजगार युवा नहीं उठा पा रहे हैं। 24 जुलाई को वेब कॉन्फ्रेंस का आयोजन है, जिसमें युवा बड़ी कंपनियों के विशेषज्ञों से बात कर सकेंगे। योजना का लाभ वही बच्चे उठा पाएंगे जिनके पास लैपटॉप या एंड्रॉयड मोबाइल है। 35% बच्चों के पास एंड्रॉयड फोन नहीं है और 40% बच्चे परिवार पर निर्भर हैं।
रोजगार ब्यूरो कार्यालय के लिए ऐसे बच्चों की तलाश करना चुनौती भरा है जिनके पास एंड्रॉयड फोन नहीं हैं। वेबिनार में अमृतसर और तरनतारन से वेबसाइट www.pgrkam.com में 1638 बच्चे रजिस्टर्ड हो चुके हैं। बड़े शहरों में 1500 और छोटे जिलों में 1 हजार बच्चों को रजिस्टर्ड कराना टारगेट है। एक दिन पहले अमृतसर के 882 और तरनतारन से 756 बच्चे रजिस्टर्ड हो चुके हैं।
बच्चों को यू-ट्यूब लिंक (https://www.youtube.com) से जोड़ा जाना है। तरनतारन के जिला रोजगार अफसर संजीव कुमार ने बताया कि बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए मुहिम तेज कर दी गई है। डिप्टी डायरेक्टर जसवंत राय ने बताया कि जल्द बेरोजगारों के लिए नए अवसर उपलब्ध होंगे।
कोर्स के बाद नौकरी के लिए भटकने को मजबूर
तरनतारन निवासी हरदीप सिंह बताते हैं कि कोरोना के कारण युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही। ऑनलाइन प्रक्रिया का लाभ गरीब बच्चे नहीं उठा सकते। कई दोस्तों की फैमिली इतनी गरीब है कि एंड्रॉयड फोन तो दूर छोटा फोन भी नहीं है। फ्री क्लास की व्यवस्था होने से पैदल जाकर कोर्स पूरा किया और अब नौकरी के लिए भटकने को मजबूर हैं।
दोस्त अक्सर मुझसे फोन मांग कर करते थे बात
मोहकमपुरा निवासी रोशनी का कहना है कि वह जब सेंटर में कोर्स कर रही थीं तो उसके पास छोटे वाला फोन था। उनकी कई दोस्त के पास मोबाइल न होने पर वह उनके घर पर बात करा देती थी। फरवरी में जॉब मिली तो किसी तरह एंड्रॉयड फोन परिवार की मदद से खरीद पाई हूं। सरकार को गरीब बच्चों की इस समस्या की तरफ विशेष ध्यान देना चाहिए।
प्राइवेट नौकरी करके किसी तरह चला रही खर्च
नवदीप कौर ने बताया कि उन्होंने सरकार द्वारा संचालित कोर्स किया और अब प्राइवेट नौकरी करके अपना खर्च निकाल रही है। कोरोना के कारण नौकरियों का संकट बढ़ गया है। जब सारी प्रक्रिया ऑनलाइन होनी हो तो सरकार गरीब बच्चों की ओर ध्यान दे। किसी के पास एंड्रॉयड फोन है तो नौकरी चले जाने से रिचार्ज कराने को रुपए नहीं हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/32KmeOp
July 23, 2020 at 04:55AM
No comments:
Post a Comment