गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट अमृतसर को विश्वस्तरीय बनाया जाएगा। इसके लिए योजनाओं का खाका तैयार कर लिया गया है और जल्द ही योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जाएगा। यह बात राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक ने बुधवार को एयरपोर्ट डायरेक्टर विपनकांत सेठ के साथ अपने निवास पर बैठक के दौरान कही। इस दौरान एयरपोर्ट ट्रैफिक कंट्रोल के हेड अनिरुद्ध शर्मा भी उपस्थित थे।
सांसद श्वेत मलिक ने बताया की कांग्रेस की मनमोहन सरकार की ओर से दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए अमृतसर एयरपोर्ट को काफी नुकसान पहुंचाया गया था। लाभ में चल रही फ्लाइट्स को बंद कर दिया गया, जिससे एयरपोर्ट 80 करोड़ रुपए के नुकसान में चला गया था और यह बंद होने की कगार पर आ गया था।
उन्होंने बताया कि आज दिल्ली, नांदेड़ साहिब, मुंबई, देहरादून, गोवा, बेंगलुरु, गुवाहटी और हैदराबाद जैसे कई प्रमुख शहरों से सीधी उड़ानें जा रही हैं। वहीं, अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की बात करें तो बर्मिंघम, टोरंटो, बैंकाॅक, दुबई, सिंगापुर, ताशकंद, दोहा और कुआलालंपुर जैसे कई जरूरी देशों से अमृतसर जुड़ चुका है। एयरपोर्ट डायरेक्टर विपिनकांत सेठ ने बताया कि अलग-अलग एयरलाइन कंपनियों के विश्राम गृह बनाए जा रहे हैं। हेल्थ स्पा और ड्यूटी फ्री दुकानें फूड कोर्ट भी बनवाया गया है। बेहद खूबसूरत कलाकृतियों की सहायता से गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आर्ट वर्क का काम भी किया गया है, जिससे इसकी सुंदरता में बढ़ोत्तरी हुई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3htrNVO
July 23, 2020 at 04:56AM
No comments:
Post a Comment