खालसा कॉलेज के नजदीक जोशी नगर में मंगलवार देर रात 2 चोरों ने गली में लगे मोटरसाइकिल चुराने की कोशिश की। गली में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोर कैद हो गए। लोगों ने फुटेज काे थाना कंटोनमेंट पुलिस के हवाले कर दिया गया। हरप्रीत सिंह हैप्पी ने बताया कि वह घर में मौजूद थे कि उनका ध्यान सीसीटीवी कैमरे पर पड़ा, जहां पर 2 युवक गली में लगे स्पलेंडर मोटरसाइकिल को चाबी लगाते दिखे।
जब उन्होंने मौके पर जाकर उनको रोका तो वह घबरा गए। उन्होंने जब पूछा कि मोटरसाइकिल उनका है तो वह कुछ भी बता नहीं सके। तलाशी लेने पर दोनों युवकों के पास 7-8 बाइक की चाबियां भी बरामद की गईं। इलाका वासियों ने इकट्ठे होकर इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। एएसआई जसपाल सिंह युवकों को पूछताछ के लिए थाने में ले गए हैं।
सैलून पर भीड़ जुटाने के आरोप में मामला दर्ज
थाना गेट हकीमां की पलिस ने सैलून पर भीड़ जुटाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। थाना गेट हकीमां के एएसआई रजनीश कुमार की शिकायत पर पवन कुमार निवासी ढपई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपी ने अपने एएस सैलून पर भीड़ इकट्ठा की हुई थी। यही नहीं सैलून पर सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने की हिदायतों का कोई ख्याल नहीं रखा गया था। पुलिस ने बताया कि सरकार के नियमों की अवहेलना किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/32KmeOp
July 23, 2020 at 04:53AM
No comments:
Post a Comment