Amazon

Thursday, July 2, 2020

थर्मल बेचने से रोकने की मांग को लेकर प्लांट के गेट पर बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत

बुधवार की सुबह थर्मल बेचने से रोकने की मांग को लेकर प्लांट के गेट पर एक बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

बुजुर्ग हाथ में भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा का झंडा व एक तख्ती पकड़े गुरुनानक देव थर्मल प्लांट के गेट के सामने पहुंचा।

उसके हाथ में पकड़ी तख्ती पर गुरुनानक देव जी की तस्वीर चिपकाई हुई थी जबकि नीचे लिखा था कि श्री गुरुनानक थर्मल प्लांट बठिंडा ऐतिहासिक शान, मैं करता हूं बेचने से रोकने के लिए जिंद कुर्बान।

थर्मल प्लांट के गेट के पास बुजुर्ग ने ऐलान किया कि वो थर्मल को बेचने से रोकने के लिए मरणव्रत पर बैठ रहा है।

कुछ समय बाद उसकी तबीयत खराब हो गई, सूचना मिलने पर पहुंची थाना थर्मल की पुलिस ने उसे सहारा जनसेवा के वर्करों की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

किसान की आत्महत्या व्यर्थ नहीं जाने देंगे : शिअद

सिविल अस्पताल पहुंचे अकाली दल किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रधान व पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने दावा किया कि अकाली दल किसान की आत्महत्या को व्यर्थ नहीं जाने देगा व इसके खिलाफ आंदोलन शुरू करेगी।

थर्मल प्लाट को बचाना ही अकाली दल का मंतव्य रहेगा व इसके लिए जल्द योजनाबंदी कर संघर्ष शुरू किया जाएगा।

पूर्व विधायक सरूप चंद सिंगला ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले वादा किया था कि थर्मल को बंद नहीं होने देंगे लेकिन सरकार बनने के पहले साल में ही इसे बंद कर दिया व अब इसकी जमीन को बेचने की तैयारी कर रही है।

भाकियू एकता उग्राहां ने 10 लाख मुआवजा मांगा

भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा के प्रांतीय नेता शिंगारा सिंह मान ने कहा कि किसान की कुर्बानी को देखते हुए निजीकरण के कदम तुरंत रोकने चाहिए।

उन्होंने मांग उठाई कि मृतक के परिवार को 10 लाख मुआवजा भी दिया जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Old man dies in suspicious condition at plant gate to demand to stop selling thermal

https://ift.tt/3if7GvA
July 02, 2020 at 04:58AM

No comments:

Post a Comment