Amazon

Thursday, July 2, 2020

बिरला मिल कॉलोनी में कोरोना संदिग्ध बुजुर्ग की मौत, निमोनिया और पीलिया से पीड़ित थे

जिले में कोरोना आशंकित एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग निमोनिया और पीलिया से पीड़ित थे। वृद्ध का इलाज निजी अस्पताल से चल रहा था।

सेहत विभाग ने वृद्ध को कोरोना संदिग्ध मानते हुए सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा। वहीं परिवार के सभी सदस्यों को होम क्वारंटाइन किया गया है। रिपोर्ट आने पर परिवार वालों के सैंपल लिए जाएंगे।

इससे पहले जिले में कोरोना से 3 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल जिले में 18 एक्टिव केस मेडिकल टीम की निगरानी में अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल हैं।

शहर के बिरला मिल कालोनी वासी (60 वर्षीय) बुजुर्ग गुरसेवक दास मित्तल की बुधवार को अचानक तबियत खराब हो गई। परिजनों ने उपचार के लुधियाना डीएमसी अस्पताल पहुंचाया।

जहां डाक्टरों ने मरीज को किसी कारण दाखिल नहीं किया। परिजन वृद्ध मरीज को लेकर वापस बठिंडा पहुंचे। परिजन मरीज को फरीदकोट स्थित मेडिकल काॅलेज लेकर जाने की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच मरीज ने दम तोड़ दिया।

पीपीई किट्स पहनकर परिजनों ने किया अंतिम संस्कार

सेहत विभाग की ओर से मृतक का अंतिम संस्कार करवाने के लिए मृतक के परिजनों को पीपीई किट्स, ग्लव्ज तथा मास्क उपलब्ध करवाया गया।

जिसके बाद समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी के वालंटियरों ने पीपीई किट्स पहनकर शव को एंबुलेंस द्वारा दाना मंडी रामबाग पहुंचाया। जहां संस्था के वालंटियरों ने पूरी सावधानी से शव का अंतिम संस्कार किया।

इसके उपरांत संस्था द्वारा मृतक के घर को सेनेटाइज भी किया गया। इस दौरान मृतक के पारिवारिक सदस्य भी उपस्थित रहे।

परिवार ने किया सेहत विभाग को सूचित

परिजनों ने मृतक को कोरोना संक्रमित मानते हुए सेहत विभाग को सूचित किया। इस दौरान समाज सेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से मृतक का सिविल अस्पताल में मेडिकल टीम ने कोरोना का सैंपल लिया।

पारिवारिक सदस्यों के अनुसार मृतक गुरसेवक दास मित्तल निमोनिया व पीलिया की बीमारी से पीड़ित थे। जिसके चलते पारिवारिक सदस्यों ने कोरोना संदिग्ध मानते हुए सेहत विभाग से संपर्क किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Corona suspect in Birla Mill Colony suffering from elderly death, pneumonia and jaundice

https://ift.tt/2AmQALl
July 02, 2020 at 05:01AM

No comments:

Post a Comment