परसराम नगर में आसपास सब्जी व फल बेचने वाले लोगों को ट्रैफिक में बाधा बताकर हटाने के विरोध में लाइन पार इलाके में सब्जी विक्रेताओं के साथ पूर्व पार्षद विजय कुमार ने विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान उनके साथ सैकड़ों सब्जी विक्रेता भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान सब्जी की रेहड़ी लेकर शहर में चक्कर लगाकर नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की व सब्जियों को सड़क पर फेंककर अपना विरोध जताया।
पूर्व पार्षद विजय कुमार ने कहा कि परसराम नगर व आसपास के इलाकों में सैकड़ों लोग सब्जी व फलों की रेहड़ी लगाकर अपना गुजारा कर रहे थे। इस दौरान नगर निगम ने ही उक्त लोगों को सब्जी व फल आदि बेचने के लिए पुल के एक तरफ जगह अलाॅट की थी।
अब कुछ कांग्रेसी नेताओं को खुश करने के लिए नगर निगम के अधिकारी गरीबों को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर नगर निगम अधिकारियों ने रेहड़ी चालकों को उनके स्थान पर बहाल नहीं किया व उन्हें परेशान करना बंद नहीं किया तो वह अनिश्चितकाल के लिए नगर निगम दफ्तर का घेराव करने पर मजबूर होंगे।
इस मौके पर रेहड़ी चालक राजू, जसबीर, कमल, गोबिंद ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण जहां पिछले तीन माह से वह रोजी रोटी के लिए मोहताज रहे, वहीं अब लॉकडाउन खुलने के बाद वह किसी तरह अपने परिवार का पालन कर रहे थे वहीं नगर निगम ने अब उन्हें यहां से उजाड़ दिया व नई जगह देने में आनाकानी कर रहे हैं।
वहीं इस मामले में नगर निगम के एसई संदीप गुप्ता ने कहा कि यह कार्रवाई इलाकावासियों के कहने पर ही की गई है। उन्होंने बताया कि इलाकावासियों ने शिकायत दी थी कि रेहड़ियों के चलते इलाके में गंदगी की भरमार है वहीं यहां लगने वाली भीड़ के चलते कोरोना फैलने का भी खतरा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2VBURlu
July 02, 2020 at 05:03AM
No comments:
Post a Comment