Amazon

Thursday, July 2, 2020

सरकार ने दिए अतिरिक्त बेड तैयार करने के निर्देश

जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने जिला स्वास्थ्य विभाग को भविष्य की तैयारी करने के लिए कहा है। विभाग को जुलाई माह में वर्तमान समय से अधिक आइसोलेशन बेड तैयार करने के लिए कहा है।

जिले में कुल 109 कोरोना केस हो चुके हैं। जिसमें अलग दिनों में 91 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए। सेहत विभाग की ओर से जिला अस्पताल के साथ-साथ डीडीआरसी सेंटर, सरकारी मेरीटोरियस स्कूल, सरकारी अस्पताल घुद्दा में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं।

इसके साथ ही सब डिवीजनल एरिया जैसे रामपुरा फूल, तलवंडी साबो, श्री मुक्तसर साहिब जैसे तमाम आसपास इलाकों को मिलाकर करीब 1000 बेड तैयार किए गए हैं, जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बेड भी स्थापित कर दिए जाएंगे।

सरकार के आदेशानुसार मानसा और मुक्तसर में पॉजिटिव केस अधिक आने पर बठिंडा सेहत विभाग की मदद ली जाएगी और जरूरत पड़ने पर इलाज के लिए उन्हें आइसोलेट भी किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3eSEYhU
July 02, 2020 at 05:05AM

No comments:

Post a Comment