Amazon

Thursday, July 2, 2020

भाजपा नेता का फेसबुक एकाउंट हैक, पैसे मांगे

भाजपा नेता अशोक सैनी ने पंजाब पुलिस साइबर क्राइम को शिकायत देते हुए अपना फेसबुक एकाउंट हैक होने की बात की है।

अशोक सैनी ने कहा कि उनकी फेसबुक आईडी को मंगलवार रात को हैक कर उनके दोस्तों को पहले फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट की तथा इसके बाद उसने लोगों से पैसे मांगने शुरू कर दिए।

अशोक सैनी ने कहा कि उन्हें मंगलवार रात को ही फोन पर परविंदर गोयल का चंडीगढ़ व बठिंडा से जयंत शर्मा व नवीन सिंगला का फोन आया तथा पैसा लेने का कारण पूछा तब जाकर इस मामले का उन्हें पता चला।

उनके गुरदासपुर एक रिश्तेदार से हैकर कुछ हजार रुपए लेने में कामयाब भी हो गया, लेकिन पुन: पैसे मांगने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3eSEYhU
July 02, 2020 at 04:53AM

No comments:

Post a Comment