Amazon

Thursday, July 2, 2020

गांव मानखेड़ा में दिनदहाड़े बुजुर्ग डॉक्टर का कत्ल

सब डिवीजन के गांव मानखेड़ा में एक व्यक्ति का दिनदहाड़े कत्ल होने का समाचार है। वारदात की सूचना मिलने के बाद सरदूलगढ़ पुलिस ने आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतक अपने पीछे पत्नी, दो लड़के व एक लड़की को छोड़ गया है। जानकारी देते थाना सरदूलगढ़ मुखी गुरदीप सिंह ने बताया कि अमरजीत सिंह (70) मानखेड़ा गांव में डॉक्टरी करता था।

उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले अमरजीत सिंह के पड़ोसी बूटा सिंह की भैंसे व ऊंट मर गए थे और बूटा सिंह को शक था कि उक्त भैंस और ऊंट अमरजीत सिंह द्वारा कोई जहरीला पदार्थ देने के चलते मरे हैं।

जिसके चलते बूटा सिंह ने बुधवार को तेजधार हथियार से अमरजीत सिंह पर उस समय हमला बोल दिया जब वह समाचार पत्र पढ़ रहा था। घायल अमरजीत सिंह इलाज के लिए सिविल अस्पताल सरदूलगढ़ लाया गया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित करार दे दिया।

थाना इंचार्ज ने बताया कि पुलिस ने मृतक अमरजीत सिंह के बेटे डिंपल कुमार के बयानों पर बूटा सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है, जिसकी गिरफ्तारी अभी बाकी है। उन्होंने बताया कि मृतक की लाश पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3eSEYhU
July 02, 2020 at 04:52AM

No comments:

Post a Comment