थाना मौड़ के अधीन पड़ते जोधपुर कैंचियां के नजदीक एक घर में रेड करने गई पुलिस टीम से घर के लोगों ने हाथापाई की और पुलिस कर्मियों की वर्दी फाड़ दी।
हवलदार राम सिंह ने मौड़ पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया की बीते दिन वो अन्य पुलिस कर्मियों के साथ जोधपुरा कैंचियों पर स्थित एक घर में रेड करने गए थे।
इस दौरान आरोपी गोरा सिंह, गोरा सिंह की घरवाली, रेखा पुत्री गोरा सिंह, बब्बू पुत्री गोरा सिंह वासी मौड़ मंडी तथा अज्ञात लोगों ने मिलकर हवलदार राम सिंह तथा कांस्टेबल सुखदीप सिंह के साथ बहसबाजी शुरू कर दी, पुलिस कर्मियों की वर्दी की नेम प्लेट तथा वर्दी के दोनों शोल्डर उखाड़ दिए तथा उनके साथ मारपीट की। इस तरह सरकारी ड्यू्टी में बाधा पहुंचाई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3eSEYhU
July 02, 2020 at 04:50AM
No comments:
Post a Comment