बीती मंगलवार को गांव मानवाला वासी 25 वर्षीय एक युवक ने कोई जहरीली वस्तु निगल ली। उसे परिजनों ने निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि युवक पिछले कुछ दिनों से मानसिक तौर से परेशान चल रहा था। मृतक युवक की शिनाख्त तरसेम कुमार वासी गांव मानवाला के तौर पर हुई।
इस संबंधी वर्धमान पुलिस चौकी इंचार्ज गणेश्वर कुमार ने बताया कि मृतक के पास एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेवार नहीं ठहराया है।
जिसके आधार पर उसकी मां सुरजीत कौर के बयानों के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3eSEYhU
July 02, 2020 at 04:49AM
No comments:
Post a Comment