Amazon

Thursday, July 2, 2020

संदिग्ध परिस्थतियों में युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

बुधवार शाम को जिले के गांव विर्क कलां में गोली लगने से संदिग्ध परिस्थतियों में एक युवक की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों के बयानों पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

युवक को गोली कैसे लगी, इस संबंध में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। मृतक की शिनाख्त रूपिंदर सिंह बराड़ वासी गांव महिमा सवाई के तौर पर हुई है।

पुलिस चौकी बल्लुआना के एएसआई नछत्तर सिंह ने बताया के युवक रूपिंदर सिंह अपने किसी दोस्त के घर गांव विर्क कलां आया हुआ था। जहां पर उसकी गोली लगने से मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि रूपिंदर ने खुद को गोली मारी है। फिलहाल मामला अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा पहुंचाया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3eSEYhU
July 02, 2020 at 04:48AM

No comments:

Post a Comment