बुधवार को जिले के गांव महमा सवाई में एक 30 वर्षीय युवक ने खुद को गाेली मारकर खुदकुशी कर ली। वारदात की सूचना मिलते ही डीएसपी रुरल दविंदर सिंह,संबंधित एसएचओ समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच के बाद मृतक की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया।
डीएसपी दविंदर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान रुपिंदर सिंह उर्फ रुपी पुत्र सुखमंदर सिंह के तौर पर हुई जो गांव महमा सवाई का रहने वाला है। प्रारंभिक जांच में मामला खुदकुशी का लगता है।
वह बुधवार को अपने घर से अपनी एक्टिवा पर सवार होकर गांव विर्क कलां इलाके में स्थित सुए पर पहुंचा। वहां पहुंचकर उसने अपनी पिस्तोल से गोली मार ली।
डीएसपी ने बताया कि पुलिस मृतक युवक के परिजनों के बयान लेकर अपनी कार्रवाई करेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3eSEYhU
July 02, 2020 at 04:47AM
No comments:
Post a Comment