बठिंडा के नजदीकी एरिया में सरकारी गेहूं की बोरियों से पर्खी मारकर अनाजनिकाले जाने की वीडियो (जस्सी स्थित पनसप गोदाम की नहीं) सामने आने के बाद जहां डीएम पनसप ने गेहूं स्टॉक को जांच में सही बताया है, वहीं लोकजनशक्ति पार्टी के पंजाब प्रधान व एफसीआई मेंबर किरणजीत गहरी ने बठिंडा में बोरियों से अनाज चोरी करने की कड़ी निंदा की है।
वीडियो देखने के बाद मेंबर एफसीआई किरणजीत गहरी ने कहा कि केंद्र सरकार के अनाज को संभालना स्टेट एजेंसियों की जिम्मेदारी है तथा केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान केमंत्रालय के तहत चल रही केंद्रीय एजेंसी एफसीआई उन्हें फंड उपलब्ध करवाती हैं, ऐसे में बोरियों से गेहूं निकालना सरकारी अनाज की चोरी के साथ-साथ गरीबों के हकों पर डाका भी है।
इस तरह की हरकत किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जस्सी स्थित पनसप गोदाम पर जांच के अलावा वह डीएम पनसप से बात कर चुके हैं तथा सभी एजेंसियों को नियमानुसार काम की हिदायत दी गई है तथा किसी को गेहूं चोरी की इजाजत नहीं दी जाएगी।
वीडियो पर किरणजीत गहरी ने कहा कि अनाज में धांधली होती है तथा वह लगातार गोदामों व शैलर की जांच करते रहेंगे।
वहीं डीएम पनसप संजीव शर्मा ने कहा कि जस्सी स्थित पनसप गोदामों में गेहूं स्टॉक चेक करवा लिया है तथा जांच के दौरान यह बिल्कुल सही मिला है।
वहीं डीएफएससी मंदीप सिंह ने कहा कि अनाज चोरी के मामले में लोकेशन चेक कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3eSEYhU
July 02, 2020 at 04:45AM
No comments:
Post a Comment