Amazon

Thursday, July 2, 2020

नरमे की फसल पर टिडि्डयां, किसानों की बढ़ी चिंता

जिले में फिलहाल टिड्‌डियों के हमले की आशंका टली नहीं है, बुधवार को एक बार फिर से टिड्‌डी दल ने दस्तक दी। इस बार टिडि्डयों ने शहरी इलाके में लाल सिंह बस्ती रिंग रोड के खेतों में नरमे की फसल पर हमला बोला है।

सुबह लगभग 6 बजे किसान पल्लू अपने खेत पहुंचा तो फसल पर टिड्‌डियों को बैठा देखकर घबरा गया। मौके पर मौजूद किसान पप्पू औलख व कमलजीत सिंह औलख ने बताया कि आकाश में भारी संख्या में टिड्‌डी दल उड़ता देखा गया जोकि धूप चढ़ने पर उड़ गया।

हालांकि खेतों में अभी भी 40-50 की संख्या में टिडि्डयां नरमे पर बैठी हैं जोकि फसल को नुकसान पहुंचा सकती हैं। बठिंडा शहरी इलाके में टिडि्डयों के पहुंचने की खबर फैलते ही जिले के किसान बेचैन हो गए और उन्होंने डेरा खेतों में ही जमा लिया। कई गांवों में तो ठीकरी पहरा लगाने लगे है।

खेतीबाड़ी विभाग की तैयारियां

चीफ एग्रीकल्चर अफसर डॉ. बहादुर सिंह ने बताया कि टिड्डी दल से निपटने के लिए 44 टीमों को पूरी तरह से सतर्क हैं। 1442 गन स्प्रे पंपों के अलावा बागवानी विभाग के पास 32 स्प्रेयर तथा यूपीएल कंपनी के पास 50 बूम स्प्रेयर का प्रबंध किया गया है।

नौ फायर ब्रिगेड गाड़ियों को भी अलर्ट रहने के निर्देश हैं। वहीं खेती भवन में चार एरोब्लास्ट सप्रेयर पंप और 2320 लीटर कोलोरपायरीफास तथा 200 लीटर डेल्टामेथरन दवा का इंतजाम किया हुआ है जबकि 35 सर्च लाइट, 1500 फ्लड लाइट तथा पानी के टैंकर तैयार हैं।

संगत ब्लॉक के पथराला, डूमवाली, सेखू, फल्लड़, चक्क रुलदू सिंह वाला आदि गांव चूंकि हरियाणा की सीमा के साथ लगते हैं इसलिए यहां पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Locusts on softening crop, increased concern of farmers

https://ift.tt/2Btvag1
July 02, 2020 at 04:44AM

No comments:

Post a Comment