घनाैर के गांव कांमीखुर्द में मंगलवार रात पति ने झगड़े के बाद पत्नी काजल के सिर पर लाेहे की राॅड से हमला किया। हादसे में पत्नी की माैत हाे गई। वारदात के बाद आराेपी माैके से फरार हाे गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश कब्जे में ली। मां शमा के बयान पर आराेपी पति लखी माेहम्मद के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज किया।
राजपुरा सिविल अस्पताल में मां शमा ने बताया कि बेटी की शादी 10 साल पहले की थी। बेटी की दाे बेटियां हैं। आराेपी दामाद लखी माेहम्मद नशे का आदी है और आए दिन बेटी से झगड़ा करता है।
कई बार फैैसले कराकर बेटी काे ससुराल भेजा। मंगलवार काे बेटी का फाेन आया। उसने बताया कि पति उससे झगड़ा कर रहा है। मां ने बताया कि जब वह बेटी की सुसुराल पहुंची ताे आराेपी दामाद झगड़ा कर रहा था।
पास पड़ी लाेहे की राड से बेटी काजल के सिर पर वार कर उसे जख्मी कर दिया। बेटी की माैके पर माैत हाे गई। आराेपी बेटी पर शक करता था जिसके कारण उसे फाेन का इस्तेमाल तक नहीं करने देता था।
थाना घनाैर इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने बताया कि काजल के कत्ल की जानकारी रात साढ़े 8 बजे मिली थी। आराेपी लखी राज मिस्त्री का काम करता था। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
आराेपी बाेला- उसे मार दिया; अब मां, चाचा की बारी
काजल के फूफा महफूज खान ने बताया कि मंगलवार रात काे आराेपी ने घटना काे अंजाम दिया। उसके बाद फाेन करके बताया कि उसने काजल का काम कर दिया है।
अब वह उसकी मां और चाचा काे मारेग। आराेपी ने उससे गाली गलाैच की और फाेन काट दिया। जब वह माैके पर पहुंचे ताे काजल की खून से सनी लाश पड़ी थी, उसके बाद पुलिस को सूचना दी।
महीना पहले पंचायत ने कराया था समझाैता
बहन वहीदा व भाई यूसुफ ने बताया कि काजल का कई बार उसके पति से समझाैता कराया था। एक महीना पहले भी काजल का पति से झगड़ा हाे गया था।
जिसके बाद काजल ने आराेपी के घर जाने से इंकार कर दिया था। उसे पंचायती ताैर पर समझाैता करने के बाद ससुराल भेजा गया था। उसके बाद भी झगड़े कम नहीं हाे रहे थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/31AtoEl
July 02, 2020 at 04:39AM
No comments:
Post a Comment