Amazon

Friday, January 1, 2021

बसरावा की टीम ने जीता मैच, 21 हजार ईनाम मिला

खेल भारती बटाला की तरफ से एसएल बावा डीएवी कॉलेज की ग्राउंड में 4 दिवसीय टैनिस-क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह विनय शर्मा और जिला उपाध्यक्ष भाजपा भारत लुथरा ने किया। विनय शर्मा ने कहा कि खेल भारती अखिल भारती संगठन है। यह देश भर में काम करता है। युवाओं को खेलों एवं देश से जोड़ने के लिए की प्रेरित करता है। जानकारी देते हुए प्रदेश

संगठन मंत्री पंकज महाजन व अध्यक्ष जतिंदर मार्शल अमित डोगरा ने बताया की 4 दिवसीय टेनिस का टूर्नामेंट में 15 टीमों ने हिस्सा लिया। खेल भारती के पदाधिकारियों ने मुख्यातिथि विनय शर्मा और विशेषातिथि भारत लुथरा को सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रथम स्थान पर आई बसरावा टीम को 21000 हजार नकद राशि एव ट्राफी के साथ सम्मानित किया गया। दूसरा स्थान जीतने वाली टीम रजत इलेवन को 11,000 हजार रुपए नकद राशि दी। यहां पर रोहित मित्तल, अमित कुमार, राजेश सोनी, बलजीत सिंह मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2WZreuC
January 01, 2021 at 05:32AM

No comments:

Post a Comment