अकलपुर रोड पर मोहल्ला संतोखपुरा में रहने वाले 30 साल के युवक का शव रेलवे लाइनों के पास मिलने से गुस्साए उसके परिजनों और इलाकावासियों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया। इस कारण नेशनल हाईवे पर 8 किलोमीटर लंबी लाइनें लग गईं। मृतक हरमेश लाल के चाचा हंसराज ने बताया कि हरमेश ने कुछ दिन पहले ही फगवाड़ा के रहने वाले एक युवक के साथ पार्टनरशिप में काम शुरू किया था।
पहली जनवरी को वह फगवाड़ा से काम पर गया पर वापस नहीं आया। परिजन फिल्लौर और फगवाड़ा पुलिस के चक्कर काटते रहे लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई। सोमवार शाम 7:30 बजे हरमेश के घर के नजदीक रेलवे लाइन के पास उसका शव मिला। इसके बाद हरमेश लाल के परिजन और इलाकावासी गुस्से में आ गए। उन्होंने लुधियाना, जालंधर, नूरमहल व नवांशहर जाने वाले चारों हाईवे पर धरना लगा दिया।
2 घंटे बाद डीएसपी. सुहेल कासिम मीर और तहसीलदार तपन भनोट परिवार व लोगों को आश्वासन दिया कि डेडबाॅडी का पोस्टमार्टम डाॅक्टरों के पैनल से करवाया जाएगा और उसकी वीडियोग्राफी भी होगी। इसके बाद हाईवे से धरना खत्म कर दिया गया। इस दौरान परिजनों ने कहा कि 48 घंटे में हत्यारे न पकड़े गए तो दोबारा हाईवे जाम किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3oj4zFM
January 05, 2021 at 04:57AM
No comments:
Post a Comment