Amazon

Tuesday, December 8, 2020

हिंदुओं के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने वाले पंजाबी कलाकार योगराज सिंह को गिरफ्तार करने की मांग

हिन्दुओं के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के विरोध में भाजपा ने योगराज सिंह को गिरफ्तार करने की मांग की है। इसे लेकर मंडल गुरदासपुर शहरी अध्यक्ष अतुल महाजन की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि योगराज सिंह हमेशा से विवादों में रहे हैं। हिन्दुओं के खिलाफ दिए गए बयान से उनकी गलत सोच का पता चलता है। इस बयान को लेकर लोगों में भारी गुस्सा है, इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा ही किसान हितैषी रही है। जल्द ही केंद्र के साथ किसानों की बातचीत से इस मुद्दे का सार्थक हल निकलेगा।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष जतिंदर परदेसी, जिला कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह, जिला सचिव प्रवीण कुमार, भाजपा नेता विकास गुप्ता, जिला कार्यकारिणी सदस्य रोहित उप्पल, संतोष महाजन, भाजपा सीनियर नेता बलवंत सिंह, मंडल महामंत्री प्रीतम सिंह राजा, कुणाल गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष अंकुश महाजन, शिव प्रसाद, राज चौहान, नितिन शोरी, मंडल सचिव अंकुर शर्मा, रैमी शर्मा, जिला सोशल मीडिया सह इंचार्ज उमेश्वर महाजन, मंडल सोशल मीडिया इंचार्ज दीपक कुमार, मंजू महाजन, प्रियंका मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/33RN4Ux
December 08, 2020 at 05:18AM

No comments:

Post a Comment