धर्मपुरा इलाके में तांत्रिक ने परिवार का संकट खत्म करने के लिए पूजा-पाठ के बहाने उनके ही घर में नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म कर डाला। पीड़िता ने मामले के बारे में मां को बताया तो फिर इसकी सूचना थाना डिवीजन 3 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बाबा विक्की साईं उर्फ विक्की वालिया को गिरफ्तार कर उसपर पर दुष्कर्म का पर्चा दर्ज कर लिया।
शिकायतकर्ता ने बताया कि वो प्राइवेट जॉॅब करती है। उनकी तीन बेटियां हैं। कुछ समय पहले उनके पति की काफी तबीयत खराब थी, कोई दवा काम नहीं आ रही थी। लिहाजा उन्हें किसी ने आरोपी विक्की साईं के बारे में बताया तो वो आरोपी से मिले। आरोपी विक्की उनके घर आया और उनके पति के सिर से नारियल घुमा पूजा-पाठ किया। अगले दिन उसके पति की मौत हो गई थी। इसके बाद आरोपी का उनके घर पर आना-जाना होने लगा। 24 अक्टूबर को आरोपी उनके घर आया और कहा कि उनकी बड़ी बेटी (17) पर किसी ने कुछ किया है।
लिहाजा उसके लिए उसे उनके घर में ही पूजा-पाठ करना पड़ेगा। यह कहकर वो उनके घर रुक गया और उनकी बड़ी बेटी को रात को अपने पास रुकने के लिए कहा, जबकि बाकियों को भेज दिया। सुबह होते ही वो चला गया। इसके बाद आरोपी कई बार उनके घर रुका और कई बार डेरे में भी उन्हें बुलाया।
2 दिसंबर को आरोपी ने फिर वही किया। जब आरोपियों चला गया तो उनकी बेटी रोने लगी, उन्होंने बेटी से रोने का कारण पूछा तो उसने बताया कि आरोपी ने घर बार उसके साथ ठीक करने के बहाने दुष्कर्म किया। फिर उन्होंने हिम्मत जुटाई और शिकायत पुलिस को दी। जांच अफसर रछपाल कौर मामले की जांच कर रही हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2VLsPmY
December 06, 2020 at 05:07AM
No comments:
Post a Comment