Amazon

Friday, July 3, 2020

2 साल से टेंपरेरी कनेक्शन के सहारे कबीर पार्क, लोग परेशान

जीएनडीएच के सामने स्थित 20 एकड़ कबीर पार्क के लोग पावरकॉम और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के फेर में फंसे हैं। ये लोग बिजली के टेंपरेरी कनेक्शन के सहारे जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

उक्त समस्या को लेकर वीरवार को कबीर पार्क के लोग और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के एक्सईएन रविंदर कुमार बॉर्डर जोन के चीफ इंजीनियर प्रदीप कुमार सैनी से मिले। इंजी. सैनी ने लोगों को भरोसा दिया कि 15 दिनों के भीतर उनका काम शुरू हो जाएगा।

इलाका निवासी एडवोकेट संदीप कुमार, जीएस देओल कमलदीप, राकेश कुमार, डॉ. कुलदीप सिंह, बक्शी सिंह, डॉक्टर सुखराज, रजवंत सिंह ने बताया कि उन्होंने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की जमीन लाखों रुपए बोली देकर खरीदी है।

उन्होंने इस जमीन की सारी पेमेंट भी ट्रस्ट को दी है। इसके बाद भी अभी तक वह बिजली के टेंपरेरी कनेक्शन के सहारे अपना काम चला रहे हैं।

जमीन के ऊपर से हाईटेंशन तार काे बाहर निकालने के लिए पावरकॉम को 23.65 लाख जमा कराए, पर काम शुरू नहीं

लोगों का कहना है कि ट्रस्ट की ओर से वाटर सप्लाई के कनेक्शन 2 करवा दिए, पर पावरकाॅम के बिजली कनेक्शन न देने से अभी तक ट्यूबवेल नहीं चल सका।

टेंपरेरी कनेक्शन में उनको 12 प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली बिल अदा करना पड़ता है, जबकि परमानेंट कनेक्शन में उन्हें वही यूनिट 7.30 रुपए के हिसाब से पड़ेगा। वह दोनों विभागों के फेर में पिस रहे हैं।

रविंदर कुमार का कहना है कि ऑनलाइन सारी प्रक्रिया पूरी कर दी थी, जबकि पावरकॉम के पास फाइल अटकी है। रविंदर का कहना है कि इस जमीन के ऊपर हाईटेंशन तारे हैं जिन्हें बाहर निकालने के लिए पावरकॉम को 23 लाख 65 हजार 5 सौ 46 रुपए जमा करा दिए हैं, पर काम शुरू नहीं हुआ।

चीफ इंजीनियर प्रदीप कुमार सैनी ने उक्त लोगों को विश्वास दिलाया कि जल्द ही सारी प्रक्रिया पूरी करके परमानेंट बिजली कनेक्शन दे दिए जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kabir Park, people upset with the help of temporary connection for 2 years

https://ift.tt/2Zw0naq
July 03, 2020 at 04:45AM

No comments:

Post a Comment