सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को आसमान में छाए बादलों के चलते थोड़ी-बहुत राहत जो मिल गई वह मिल गई, लेकिन आगे आने वाले दिनों में पूरे सप्ताह गर्मी और तपिश का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार के बाद कुछ राहत मिल सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.6 और न्यूनतम 27.0 डिग्री दर्ज किया गया। इस दौरान बादल छाए रहे तो हवा भी चली।
इस कारण कुछ राहत रही, लेकिन बुधवार से लेकर शनिवार तक जलजले की स्थिति रहेगी।
मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान दिनों के उक्त क्रम में बुधवार को पारा 41 डिग्री सेल्सियम और रात का पारा 29 डिग्री रहेगा।
वीरवार से शनिवार तक तापमान का क्रम 42/30, 41/30 तथा 40/26 डिग्री रहेगा। रविवार को आसमान में थोड़े से बादल छाएंगे और तापमान में थोड़ी सी गिरावट आएगी और यह 39/27 डिग्री पर आएगा।
संभावना जताई जा रही है कि उसके आगे सोमवार को बारिश हो सकती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2NK3aap
July 01, 2020 at 04:52AM
No comments:
Post a Comment