पुलिस ने चाेर गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि आरोपियों से 8 लाख रुपए चोरी का सामान बरामद कर लिया है। जगजीत सिंह निवासी ड्याल भडांग ने बताया कि वह नीला ग्लोबल सिक्योरिटी में मोबाइल टावर जब्बोवाल में सिक्योरिटी गार्ड है।
गत दिन पता चला कि मोबाइल टावर से तार, बैटरियां, डीआरयू चोरी हो चुके हैं। शिकायत के बाद तरसिक्का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मामले सुलझा लिया है।
आरोपियों की पहचान कुलजीत सिंह गुल्ला, रणजीत सिंह उर्फ जीता निवासी कोट हिरदे राम, संदीप सिंह बागी निवासी अब्दाल कत्थूनंगल, मालक सिंह निवासी जब्बोवाल, धरमिंदर सिंह लड्डा निवासी अब्दाल के रूप में हुई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/31ym0JY
July 01, 2020 at 05:27AM
No comments:
Post a Comment