शनिवार को 9 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने से जिले में कुल पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 280 हो गई है। वहीं शहर निवासी कोरोना पॉजिटिव एक महिला की पटियाला के सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो जाने से अब जिले में माैताें का आंकड़ा 6 पर पहुंच चुका है।
शनिवार को कोरोना पॉजिटिव आए केसों में सिविल अस्पताल में तैनात एक सीनियर डाॅक्टर, जीरा के एचडीएफ बैंक की एक महिला कर्मी सहित 2, पायनियर कॉलोनी निवासी एक महिला व दो व्यक्ति, माल रोड निवासी एक मेडिकल स्टोर संचालक, गोल्डन एंक्लेव निवासी एक शाेरूम मालिक, बस्ती कंबोजा वाली निवासी एक व्यक्ति शामिल हैं।
अब तक 172 मरीज घरों को लौट चुके हैं तो अब 102 एक्टिव केस हैं। शनिवार को पटियाला के सिविल अस्पताल में कोरोना वायरस से जंग लड़ते हुए शहर के मैग्जिनी गेट निवासी 60 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। शहर के माल रोड़ पर टॉउन हॉल के समीप निवासी सिविल अस्पताल में तैनात 34 वर्षीय एक सीनियर डाक्टर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
डाॅक्टर के पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में आए स्वास्थ्यकर्मियों व अन्यों की ट्रेसिंग शुरू कर दी गई है। इसके अलावा जीरा में एचडीएएफसी बैंक की ब्रांच के तीन कर्मियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने बैंक को सील कर दिया गया था।
पायनियर कॉलोनी के 3 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, एरिया को किया सील
इसके अलावा शहर के माल रोड स्थित एक 36 वर्षीय मेडिकल स्टोर संचालक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जोकि बीते दिन एक पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आया था। अब उक्त व्यक्ति के संपर्क में आए उसके 10 परिवारिक सदस्यों के कोरोना सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
वहीं शहर के गोल्ड एंक्लेव निवासी 27 वर्षीय गारमेंटस शाेरूम संचालक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसके चलते शाेरूम में कार्यरत सभी कर्मियों को एकांतवास में भेज दिया गया है व सैंपलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही शहर की बस्ती कंबोजा वाली निवासी एक 49 वर्षीय व्यक्ति व पायनियर कॉलोनी निवासी एक 54 वर्षीय महिला, 36 वर्षीय व्यक्ति व 22 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
कुम्हार मंडी में 6 पॉजिटिव माइक्रो कंटेन्मेंट जोन घोषित
छावनी की कुम्हार मंडी में अब तक 6 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने के बाद जिला प्रशासन की ओर से कुम्हार मंडी को माइक्रो कंटेंनमेन्ट जोन घोषित किया गया है। इसके तहत शनिवार शाम से एरिया में सभी दुकानों को बंद करवा दिया गया व आगामी आदेशों तक एरिया में सख्ती बरती जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3f492GG
July 26, 2020 at 04:00AM
No comments:
Post a Comment