Amazon

Wednesday, July 8, 2020

जिम का सामान गांव से बाहर देने से रोका तो चलाई गोलियां

खालड़ा थाना के अंतर्गत अाते गांव अमीशाह में बने जिम का सामान गांव से बाहर ले जाने से रोकने पर कुछ बदमाशों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हाे गया।

घायल बलजिंदर सिंह के पिता महिंदर सिंह निवासी अमीशाह ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा कबड्डी खिलाड़ी है। गांव के बाहर पानी की टंकी के पास शहीद जसवंत सिंह क्लब है, जहां पर पंचायत की ओर से गांव के युवाओं के लिए जिम बनवाया गया है।

आरोपी गुरलाल सिंह जो उनके गांव का निवासी है, वह भी वहां पर कसरत करने के लिए जिम आता है। वह जिम का सामान अपने दूसरे साथियों को देते था, जो गांव के बाहर के युवक हैं।

बलजिंदर सिंह उसको ऐसा करने से रोकता था। इसी रंजिश के चलते 6 जुलाई शाम 6 बजे बलजिंदर जिम पहुंचा तो गुरलाल सिंह दोस्तों के साथ गाली-गलौज करने लग पड़ा।

इसी दाैरान गुरलाल सिंह ने अपने पिस्तौल के साथ फायर किया जो उनके बेटे की छाती में जा लगा और वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।

गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे अाैर सभी आरोपी वहां से भाग गए। लोगों ने घायल बेटे को खालड़ा के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया।

वहां के डाॅक्टराें ने हालत नाजुक देखकर उसे अमृतसर रैफर कर दिया है। थाना खालड़ा के एएसआई तरसेम सिंह ने बताया कि घायल बलजिंदर सिंह के पिता के बयानों के आधार पर गुरलाल सिंह, देसा सिंह, गुरजोत सिंह, लवप्रीत सिंह, सुखचैन सिंह, गुरमुख सिंह और कर्मजीत सिंह निवासी सुरसिंह के अलावा 7 अज्ञात युवकाें के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bullets fired if gym equipment was stopped from outside the village

https://ift.tt/2O5lqLz
July 08, 2020 at 05:15AM

No comments:

Post a Comment