Amazon

Thursday, July 2, 2020

वांटेड मीरांकोट के दो बदमाशों ने की थी अटारी में लाखों की लूट

थाना घरिंडा के अधीन आते गांव अटारी की मेन सड़क पर एक कोठी से लूट करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों की पहचान कर ली है।

इनमें से एक मीरांकोट निवासी शमशेर सिंह शेरा और दूसरा रूबलजीत सिंह है। इनके खिलाफ थाना घरिंडा की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दोनों ही क्रिमिनल माइंडेड है। कई केसों में वांछित है।

दूसरी तरफ थाना घरिंडा की पुलिस लूट की गुत्थी सुलझाने के बिल्कुल नजदीक है। पुलिस को कई ऐसे सबूत भी मिले है।
गौरतलब है कि सोमवार की सुबह करीब सात बजे के करीब सात लुटेरों ने सात लाख रुपए की नकदी और 15 तोले सोना और लाइसेंसी दोनाली लूट कर फरार हो गए थे।

लुटेरों ने दो साल के बच्चों को भी गन प्वाइंट पर रख लिया था। इसके बाद सारी घटना को अंजाम दिया गया।
दो लुटेरे पुलिस वर्दी में और दो लुटेरे वालंटियर की ड्रैस पहनकर घर में घुसे थे।

इससे घरवालों को कोई शक भी नहीं हुआ था। फिलहाल पुलिस ने उस समय में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। बुधवार को पुलिस ने उक्त दोनों को इस केस में नामजद कर लिया।

थाना घरिंडा के प्रभारी अमनदीप सिंह का कहना है कि उक्त दोनों आरोपियों को इस में नामजद किया गया है। कुछ सुराग मिले थे, जिसके तहत इन्हें नामजद किया है। यह आरोपी कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

मई 2017 में डॉ. मनीषको किया था किडनैप

19 मई 2017 को गैंगस्टरों ने अजनाला रोड पर भला पिंड के नजदीक से डॉ. मनीश कुमार शर्मा को किडनैप कर लिया था और 7.50 लाख रुपए की फिरौती लेकर उसे छोड़ा गया था।

गैंगस्टरों ने यह भी धमकी दी थी कि अगर 60 लाख रुपए और न मिले तो उसे कहीं से भी ढूंढ कर गोली मार दी जाएगी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि डॉ. मनीश कुमार शर्मा को किडनैप करने वाले शमशेर सिंह शेरा और रूबलजीत सिंह थे।

थाना घरिंडा के प्रभारी अमनदीप सिंह का कहना है कि इस वारदात में उक्त दोनों भी शामिल थे। पुलिस इनकी तलाश के लिए छापेमारी कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3eSEYhU
July 02, 2020 at 04:23AM

No comments:

Post a Comment