कोरोना महामारी की आड़ में सूबा और केंद्र सरकार की ओर से अपनाई जा रही मजदूर, मुलाजिम और किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ शुक्रवार को ट्रेड यूनियन तथा मुलाजिम फेडरेशन ने विरोध दिवस मनाया।
इसमें सेहत विभाग के मुलाजिम संगठनों ने भी हिस्सा लिया। इस कड़ी के तहत गुरु नानक देव अस्पताल में तालमेल कमेटी पैरा मेडिकल एवं सेहत कर्मचारी यूनियन ने अस्पताल की ओपीडी के बाहर प्रदर्शन किया।
प्रधान नरिंदर सिंह की अगुवाई में प्रदर्शन में मुलाजिमों ने कांट्रैक्ट, आउट सोर्सिंग समेत हर तरह के लगे कच्चे मुलाजिमों को तत्काल पक्का करने की मांग उठाई।
पक्का करने के साथ ही स्टाफ नर्सेज को सैलरी भत्ते समेत देने की मांग की। 1 जनवरी 2004 के बाद लगे कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम बहाली की जाए, रेगुलर कर्मियों को बेसिक सेलरी देने की बजाय वेतन पूरे भत्ते समेत दिया जाए।
पे-कमीशन की िरपोर्ट, बकाया डीए की किस्तों की बहालवी, सरकारी मेडिकल कॉलेजों को अॉटोनाेमस बनाने के नाम पर निजीकरण न करने की मांग की गई।
इस मौके पर गुरदीप सिंह बाजवा, मंगल सिंह टांडा, सुखजिंदर सिंह, नरिंदर सिंह, प्रेम चंद, जतिन शर्मा, संजीव कुमार, जसपाल, दीपक शर्मा, सविंदर सिंह भट्टी, राकेश कुमार, बलविंदर सिंह, रवि, कमल कन्नौजिया आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2NVEYCe
July 04, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment