Amazon

Sunday, July 5, 2020

लॉकडाउन में दिल्ली भाजपा के काम को पीएम ने सराहा

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के समक्ष दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने लॉकडाउन के दौरान जनता की प्रदेश भाजपा के द्वारा सेवा ही संगठन अभियान की प्रस्तुति दी। प्रदेश अध्यक्ष ने लॉकडाउन के दौरान भाजपा संगठन के द्वारा सांसदों, विधायकों के द्वारा 1 करोड़ से ज्यादा फूड पैकेट, 31 लाख से ज्यादा मोदी किट, 10 लाख से ज्यादा फेस मास्क, गौशाला के लिए 1000 टन से ज्यादा चारा, सेवा बस्ती में रहने वाले बच्चों के लिए दूध वितरीत करने।

कार्यकर्ताओं द्वारा 106,430 लोगों को पीएम केयर्स फंड में योगदान देने के लिए प्रेरित करने, मोदी किट समेत अन्य मदद और सामग्री वितरित करने की जानकारी दी। इसके लिए पीएम मोदी ने प्रदेश भाजपा की सेवा कार्य की सराहना की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी, सांसद मीनाक्षी लेखी,रमेश बिधूड़ी, प्रवेश साहिब सिंह, हंसराज हंस, गौतम गंभीर, दिल्ली भाजपा पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, दिल्ली भाजपा पूर्व अध्यक्ष व विधायक विजेंद्र गुप्ता सहित अन्य नेता उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/31KMwzR
July 05, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment