Amazon

Saturday, July 25, 2020

हत्या व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा में 2017 में बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की मूर्ति तोड़ने, शिकायतकर्ता की निर्मम हत्या करने और इलाके की लड़की के साथ बलात्कार करने की वारदात में शामिल कुख्यात बदमाश को नांगलोई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान जींद हरियाणा के रहने वाले संदीप के रूप में हुई है। वह हरियाणा और दिल्ली में 7 वारदातों में शामिल रहा है।

जिसको हरियाणा पुलिस तलाश कर रही थी। आरोपी के पकड़े जाने के बारे में हरियाणा पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है। डीसीपी ए कॉन ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों और खुफिया विभाग से मिलने वाली सूचनाओं को देखते हुए, थानास्तर पर गश्त बढ़ा दी गई हैं। नांगलोई एसएचओ वीएन झा की टीम हाईवे पर ज्यादा नजर रखे हुए हैं। पुलिस टीम जब हाईवे पर गश्त कर रही थी। उन्होंने आरोपी को बाइक पर काफी तेजी से आते हुए देखा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2CKB8d3
July 25, 2020 at 05:15AM

No comments:

Post a Comment