Amazon

Sunday, July 5, 2020

औद्योगिक गतिविधियां शुरू होने से उत्पादन और जीएसटी में सुधार

कोरोना की महामारी से जूझ रहे उद्योगों पर अनलॉक-वन में ‌मिली छूट का असर धीरे-धीरे दिखने लगा है। औद्योगिक गतिविधियां शुरू होने से उत्पादन में भी सुधार हुआ है। अनलॉक-वन में मिली छूट के बाद औद्योगिक गतिविधियों ने फिर से रफ्तार पकड़ी है। इससे मई में सरकार को 113 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ। जो जून में बढ़कर 186 करोड़ रुपए पहुंच गया। इससे अप्रैल के मुकाबले जून में जीएसटी संग्रह में भारी इजाफा हुआ है। इससे बेपटरी हुई अर्थव्यवस्था फिर से पटरी पर लौटने लगी है। सीजीएसटी संग्रह में हो रहे इजाफे को अच्छे संकेत के रूप में देखा जा रहा है। कोरोना संकट के कारण फरीदाबाद समेत देशभर में 22 मार्च से उद्योगों पर ताला लटका हुआ था। औद्योगिक गतिविधियां बंद होने से सभी तरह के कामकाज ठप हो गए थे।

उद्योगों को मिली छूट का असर अब दिखने लगा है। औद्योगिक ‌गतिविधियों में तेजी आई है। उत्पादन क्षमता में लगातार सुधार हो रहा है। इससे अर्थव्यवस्था एक बार फिर पटरी पर लौटने लगी है। जून में 186 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है। जुलाई में इसके और बढ़ने की उम्मीद है।
-क्षितेंद्र वर्मा, संयुक्त आयुक्त, केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर आयुक्तालय



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/31KMwzR
July 05, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment