Amazon

Tuesday, September 1, 2020

पहले 4 माह में आए थे 426 पॉजिटिव अब एक माह में ही 1585 हुए संक्रमित

जिले में कोरोना वायरस महामारी ने अगस्त में अपना विकराल रूप धारण किया है जिसके चलते 1585 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। सोमवार को अगस्त के अंतिम दिन 63 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने से अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 2000 पार हो गया।

जिले में अप्रैल से कोरोना पॉजिटिव केसों की बात करें तो पहला केस 17 जुलाई को वाड़ा भाई का गांव का सामने आया था जिसके बाद से जुलाई माह के अंत तक कुल 426 केस सामने आए थे। अगस्त माह में कोरोना पॉजिटिव केसों ने एकाएक एक्सप्रेस ट्रेन की तरह कुछ यूं रफ्तार पकड़ी कि इस माह में 192 पुलिसकर्मी, 77 फ्रंटलाइन वर्कर व 68 गर्भवती महिलाओं सहित अब तक कुल 1585 कोरोना पाॅजिटिव पाए गए। इसके साथ ही अब जिले में दिन-प्रतिदिन बढ़ती कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ा सिरदर्द बनती जा रही है।
सोमवार को 63 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने से जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2011 हो गई है तो वहीं आर्य समाज चौक फिरोजपुर निवासी 65 वर्षीय एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो जाने से अब मृतकों की संख्या 38 हो गई है। अब नए आए कोरोना पॉजिटिव मरीजों में 3 पुलिसकर्मी, 4 फ्रंटलाइन वर्कर, 1 गर्भवती महिला शामिल है।

अब जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव 2011 मरीजों में से 1229 घरों को लौट चुके हैं तो 38 की मौत हो चुकी है। अब जिले में कुल 744 एक्टिव केस हैं। वहीं सोमवार को 63 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने से जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2018 बनती है मगर विभाग की ओर से तैयार की गई लिस्ट में बीते दिनों 7 पॉजिटिव केसों का डॉटा रिपीट होने के बाद अब गल्ती में सुधार करते हुए डॉटा को सही कर दिया गया है जिसके चलते अब कुल पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 2011 है। सोमवार को फिरोजपुर शहर निवासी एक 65 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।

17 अप्रैल से 30 जून तक 36 मरीज थे, जुलाई में हुए 390

वहीं सोमवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए 63 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में पुलिस स्टेशन तलवंडी भाई में तैनात 27 वर्षीय पुलिसकर्मी, पुलिस स्टेशन गुरू हरसहाए में तैनात 52 वर्षीय पुलिसकर्मी, पुलिस स्टेशन मक्खू में तैनात 46 वर्षीय पुलिसकर्मी, जीरा रोड़ फिरोजपुर निवासी 34 वर्षीय महिला फ्रंटलाईन वर्कर, गांव रूकना बेगू निवासी 28 वर्षीय महिला फ्रंटलाईन वर्कर, मंडी गुरू हरसहाए निवासी 45 वर्षीय फ्रंटलाईन वर्कर, गांव चब्बा निवासी 30 वर्षीय फ्रंटलाईन वर्कर, मल्लांवाला निवासी 25 वर्षीय गर्भवती महिला शामिल है।

जिले में 17 अप्रैल से लेकर 30 जून तक 75 दिनों में मात्र 36 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए थे । इसके बाद 1 जुलाई से 31 जुलाई तक 31 दिनों में 390 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए जिसके चलते जुलाई माह के अंत तक कुल 426 कोरोना पॉजिटिव केस थे। इसके बाद अब अगस्त माह के 31 दिनों में कुल 1585 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं जिसके चलते अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2011 हो गई है।

मुक्तसर में 17 बंदियों समेत 49 पॉजिटिव
सोमवार को मुक्तसर जिले में आए 49 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों में 17 मुक्तसर जिला जेल के बंदी हैं। अब जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 923 हो गई है। इसमें से 616 ठीक होकर घर चले गए हैं और एक्टिव केस 297 है और जिले में कोरोना से अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है।

पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि करते हुए सिविल सर्जन डॉ. एचएन सिंह ने बताया कि सोमवार को मुक्तसर में 16 मुक्तसर, जिला जेल में 17, मलोट में 5, गिद्दड़बाहा में 4, फतेहपुर मनियां में 1, लंबी में 1, बुट्टर शरीह में 3, कोटभाई में 1, बरीवाला में मरीज की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया आज तक जिले में 23847 लोगों के सैम्पल लिए गए थे, जिनमें से 21495 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि 1453 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।

ममदोट का मुख्य मुंशी पॉजिटिव 21 दिनों के लिए थाना किया सील

दो दिन पहले थाना ममदोट के मुख्य मुंशी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से थाना ममदोट को एहतियात के तौर पर 21 दिन के लिए सील कर दिया गया है। थाना ममदोट के प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि इससे पहले भी दो हवालातियों समेत थाने के चार लोगाें की रिपाेर्ट पॉजिटिव आ चुकी है इनमें एक एएसआई व एक हवालदार शामिल हैं। सोमवार को सारे थाने को सैनिटाइजर करवा दिया गया है।

आम लोगों के लिए थाने में आने पर रोक लगा दी गई है इस दौरान सिर्फ इमरजेंसी केस ही डील किए जाएंगे। थाने के कामों में मुख्य मुंशी का अहम रोल होता व प्रत्येक पुलिस कर्मी के साथ डीलिंग होती है जिस कारण सभी कर्मी मुख्य मुंशी के लिंक में थे। इसके चलते एहतियात के तौर पर थाने को सील कर दिया गया है। थाने के दोनों गेट पर संतरी को तैनात कर उनको सख्त आदेश दिए गए हैं कि किसी भी आम व्यक्ति को बिना जरूरी काम के थाने में न जाने दिया जाए। जल्द थाने में तैनात सभी पुलिस कर्मियों के कोरोना टेस्ट करवाए जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
426 positives came in first 4 months, now 1585 infected in one month

https://ift.tt/34P7ija
September 01, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment