Amazon

Tuesday, September 1, 2020

पूर्व पार्षद के साथ ठगी, क्रेडिट कार्ड से ढाई लाख की शॉपिंग

लोगों के साथ ऑनलाइन शॉपिंग और क्रेडिट कार्ड के साथ ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। नूरमहल में पूर्व पार्षद के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया। पूर्व पार्षद बलबीर चंद कौलधर ने बताया कि प्राइवेट बैंक की नूरमहल ब्रांच से क्रेडिट कार्ड लिया था जिसकी लिमिट पहले 97000 रुपए थी। बाद में बैंक से लिमिट बढ़ाने का फोन आने पर लिमिट बढ़ाकर 3 लाख रुपए कर ली।

मई से अब तक 32 बार उनके क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग की गई, लेकिन एक बार भी बैंक से एसएमएस नहीं आया। कुछ दिन पहले एक फोन आया और व्यक्ति ने कहा कि आपके क्रेडिट कार्ड से ढाई लाख रुपए की शॉपिंग कर ली गई है। बैंक में जाकर चेक करवा ले। जब बैंक पहुंचे तो क्रेडिट कार्ड से की गई शॉपिंग के बारे में पता चला।

बैंक अधिकारियों को ठगी के बारे में बताया। बताया कि उन्होंने कोई शॉपिंग नहीं की और न उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग या पैसे कटने की डिटेल आई है। पूर्व पार्षद ने बताया कि बैंक स्टाफ द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर सोमवार को एसएसपी जालंधर को शिकायत दी है। वहीं बैंक मैनेजर जसजोत सिंह ने कहा कि हमने उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया है। जल्द मामले में जांच की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2EOU8aY
September 01, 2020 at 04:32AM

No comments:

Post a Comment