Amazon

Tuesday, December 1, 2020

15 दिनों में 1484 संक्रमित, इनमें से इनफ्लूएंजा लाइक इलनेस के 660, रात 9.30 बजे तक बंद करने होंगे होटल-दुकानें

कोरोना के केसों में लुधियाना में लगातार इजाफा हो रहा है। इनफ्लूएंजा लाइक इलनेस वाले केसों में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। 15 नवंबर से लेकर अब तक लुधियाना के पॉजिटिव केसों में से 44.5 फीसदी केस ऐसे हैं जिनमें इनफ्लूएंजा लाइक इलनेस के ही मरीज पाए गए हैं। 15 नवंबर से अब तक लुधियाना के 1484 पॉजिटिव केसेस सामने आ चुके हैं।

इसमें से 660 मरीज ऐसे रहे हैं जो इनफ्लूएंजा लाइक इलनैस के ही मरीज रहे हैं।इनफ्लूएंजा लाइक इलनैस जिसे फ्लू भी कहा जाता है। माहिरों के मुताबिक दोनों के ही शुरुआती लक्षण एक से होते हैं। जैसे बुखार, खांसी, गले में सूजन, जुकाम, सिर में दर्द, थकावट, उल्टियां व डायरिया की समस्या होती है। फ्लू में ज्यादा से ज्यादा गला तक ही प्रभावित होता है। लेकिन कोविड में शरीर के अन्य हिस्सों पर भी असर पड़ता है। वहीं, कोरोना के बढ़ रहे केसों के मद्देनजर डीसी ने भी रात 10 से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगा दिया है। इसके चलते रात 9.30 बजे तक होटल, रेस्त्रां, दुकानें बंद करनी होगी।

माहिरों की राय: फ्लू जैसे हैं लक्षण हों तो जांच जरूर कराएं

^कोविड-19 भी फ्लू फैलाने वाली फैमिली का ही हिस्सा है। लेकिन कोविड-19 आम फ्लू से कहीं ज्यादा खतरनाक है। शुरुआती लक्षणों में कोविड-19 और आम फ्लू को अलग कर पाना मुश्किल है। ऐसे में टेस्ट करवाना सबसे ज्यादा जरुरी है।जिससे मालूम हो सके कि रिपोर्ट पॉजिटिव है या नेगेटिव। लेकिन जांच रिपोर्ट आने तक फ्लू वाले मरीज को खुद को आइसोलेट करके रखना चाहिए।’- डॉ. एसएस सीबिया, एक्सपर्ट

जिले के 90 संक्रमित

सोमवार को लुधियाना में 108 नए संक्रमित पाए गए। इसमें से लुधियाना के 90 और बाहरी जिलों व राज्यों के 18 मरीज हैं। वहीं, 3 मरीजों की मौत हुई। इसमें से 1 मरीज लुधियाना, 1 फिरोजपुर और 1 मानसा से संबंधित हैं। 75 मरीजों को सोमवार को डिस्चार्ज किया गया। लुधियाना के अब तक 22824 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इसमें से 21037 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। लुधियाना के 908 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, 879 एक्टिव केस हैं। एक्टिव केसेस में से 673 होम आइसोलेशन में हैं। 18 सरकारी और 99 मरीज प्राइवेट हॉस्पिटल्स में एडमिट हैं। वेंटिलेटर पर 8 मरीज हैं। इसमें से लुधियाना के 2 मरीज हैं।

6 हेल्थ वर्कर पॉजिटिव: सोमवार को 32 रैपिड रिस्पांस टीमों द्वारा 130 शकी मरीजों की जांच की गई। इसमें से 127 मरीजों को होम क्वारेंटाइन किया गया। अब तक 50730 शकी मरीजों को होम क्वारेंटाइन किया जा चुका है। इसमें से 2064 एक्टिव होम क्वारेंटाइन केस हैं। सोमवार को पॉजिटिव आए केसेस में 6 हैल्थ केयर वर्कर, 1 गर्भवती महिला, पॉजिटिव मरीजों के संपर्क के 8 मरीज, ओपीडी के 34 मरीज, आईएलआई के 26 मरीज, एसएआरआई के 1 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। वहीं, जगराओं के रहने वाले पुरुष की अमृतसर में मौत हुई।

बिना मास्क के निकले तो होगा 1000 जुर्माना: जिला मजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर वरिंदर कुमार शर्मा ने आज से रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक जिला लुधियाना में कोरोना वायरस की रोकथाम के मद्देनजर गैर जरूरी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। शिफ्टों में चल रहे कामकाज, सरकारी, निजी सस्थानों, राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर व्यक्तियों की आवाजाही, ट्रांसपोर्ट वाहन, बसों, ट्रेनों और विमानों से माल का उतारना, वहां पर काम करने वाले स्टाफ, यात्रियों के आवाजाही पर कोई रोक नहीं होगी। उन्होंने कहा कि बिना मास्क के निकलने पर 1000 तक जुर्माना होगा वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर मनाई है।​​​​​​​



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
1484 infected in 15 days, 660 of these influenza like illnesses, hotels and shops will have to be closed by 9.30 pm

https://ift.tt/39w3gPc
December 01, 2020 at 05:16AM

No comments:

Post a Comment