नेहरू स्टेडियम में सुरेन्द्र जाखड़ मेमोरियल वार्ड वाइज क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को दो मैच खेले गए। जिसमें अमर संधू इलेवन-02 व आईसीसी लक्की इलेवन-33 ने जीत दर्ज की। दूसरे राउंड का पहला मैच अमर संधू इलेवन-02 और एसीसी इलेवन-22 के बीच खेला गया। जिसमें एसीसी इलेवन-22 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 81 रन बनाए, जबकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमर संधू इलेवन-02 की टीम ने मात्र 8 ओवर में ही 82 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का खिताब अवतार को मिला। इसके बाद दूसरा मैच आईसीसी लक्की इलेवन-33 और रोयल इलेवन-34 के बीच खेला गया। जिसमें
रोयल इलेवन-34 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 93 रन बनाए और आईसीसी लक्की इलेवन-33 की टीम ने मात्र 9 ओवर में ही 94 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैन आॅफ द मैच का खिताब करण को मिला। जिन्हें श्याम लाल अरोड़ा की अाेर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नरेश बिश्नोई, डॉ. राजिंदर गिरधर, पुनीत अरोड़ा सोनू, सुरेन्द्र चंचल, अनिल बिश्नोई, विपन शर्मा, यादविंदर मथारू, वेद प्रकाश अल्लाह, लारा रोहिल्ला, नरेश गांधी, संदीप गोदारा, अजय शर्मा, अनिल बिश्नोई, विक्रम गोदारा आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/33RN4Ux
December 08, 2020 at 05:27AM
No comments:
Post a Comment