Amazon

Tuesday, December 8, 2020

गांव जलालेआना में इंटरलॉकिंग टाइलों का काम शुरू,277 उपभोक्ताओं को बांटे सरकारी राशन के स्मार्ट कार्ड, पहले की नीतियों में फेरबदल किया

सरकार से विकास कार्य के लिए आई ग्रांट से कोटकपूरा के गांव जलाले आना में इंटरलॉकिंग टाइलों से गली के निर्माण के कार्य की शुरुआत कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजयपाल सिंह संधू ने करवाई। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंद परिवारों को राशन के लिए आबंटित स्मार्ट कार्ड भी वितरित किए। गांव में संबोधन के दौरान अजयपाल सिंह संधू ने बताया कि आज जो 277 उपभोक्ताओं को स्मार्ट कार्ड बांटे गए हैं। सरकार ने संबंधित उपभोक्ता तक सुचारू ढंग के से पहुंचने वाला राशन सुनिश्चित करने को पहले वाली नीतियों में फेरबदल किया है। उन्होंने बताया कि आज दो गलियों में इंटरलॉकिंग टाइलें लगाने के कार्य की शुरुआत की गई है। इस अवसर पर शमशेर सिंह गिल, बलवंत सिंह, बलदेव सिंह बराड़, गुरमेल सिंह पंच, परमिंदर सिंह पंच, हरजिंदर सिंह, प्रदीप सिंह नंबरदार, मघ्घर सिंह, जगसीर सिंह समेत ग्राम पंचायत के सदस्य उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/33RN4Ux
December 08, 2020 at 05:26AM

No comments:

Post a Comment