देश की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए बहादुर फौजी जवानों द्वारा दीं गई बेमिसाल कुर्बानियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उक्त उद्गार डिप्टी कमिश्नर अरविन्दपाल सिंह संधू ने आज यहां जिला रक्षा सेवा भलाई विभाग द्वारा हथियारबंद सेना झंडा दिवस के तौर पर रखे सादे प्रोग्राम में व्यक्त किए। इस मौके पर डीसी को सैनिक भलाई विभाग के स्टाफ ने झंडा भेंट किया और उन्होंने ‘रणजोद्धे’ नाम के सोवीनार को रस्मिया तौर पर जारी किया। डीसी ने देश की आन-शान को कायम रखने के लिए शहीद होने वाले योद्धाओं की कुर्बानी को याद करते कहा कि शहीदों के पारिवारिक सदस्यों और आश्रितों को समाज में बनता मान सम्मान देना
हरेक नागरिक का पहला फर्ज है। उन्होंने कहा कि शहीद फौजियों के परिवारों की भलाई के लिए एकत्रित किए जा रहे फंड में हरेक नागरिक को योगदान डालना चाहिए। इस मौके अमरीक सिंह सुपरिंटेंडेंट, सोनू पूछी क्लर्क, गुरबचन सिंह एसडब्ल्यूओ सुरिंद्र कुमार क्लर्क जिला रक्षा सेवा भलाई विभाग द्वारा डीसी अरविन्द पाल सिंह संधू, उनके दफ्तर के स्टाफ और भूपिंद्र सिंह बराड़ जिला लोग संपर्क अधिकारी और अन्य अधिकारियों के फ्लैग लगाए गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/33RN4Ux
December 08, 2020 at 05:24AM
No comments:
Post a Comment