आढ़तिया एसो. मलोट ने किसानों संघर्ष के समर्थन में दुकानें बंद करके तीन दिवसीय हड़ताल की शुरूआत कर दी। आढ़तिया एसो. मलोट के प्रधान रमेश कुमार जुनेजा, प्रदेश सचिव जसबीर सिंह कुक्की ने बताया कि राज्य में आढ़तियों ने फैसला किया था कि वह किसानी संघर्ष में समर्थन में 7 दिसंबर से लेकर तीन दिन अपनी दुकानें बंद करके पूर्ण तौर पर हड़ताल करेंगे। साथ ही 8 दिसंबर भारत बंद के आह्वान में समूह आढ़ती 11 बजे बठिंडा चौक में धरने व जाम पर बैठकर शांतिपूर्ण तरीके से इस संघर्ष का समर्थन करेंगे व 9 दिसंबर को सुबह मलोट से आढ़तियों की बस दिल्ली में चल रहे किसान संघर्ष के साथ देने के लिए मलोट से चलेगी।
इस अवसर पर सीनियर मीत प्रधान वरिंदर मक्कड़ व रणजीत सिंह मान, ज्ञान प्रकाश शिंपा गर्ग, कुलवंत सिंह पंजावा, लखमीर सिंह, गुरप्रीत सिंह, राजपाल ढिल्लों, हरीश बांसल, वरिंदर सोनी, विनोद जगा, अवतार सिंह बराड़, शालू कामरा, पवन लीला, गुरदीप सिंह जटाना, बलराज ढिल्लों उपस्थित थे। उधर व्यापार मंडल के प्रधान मेजर सिंह ढिल्लों, जिला प्रधान प्रदीप धींगड़ा, सीड्स एंड पेस्टीसाइड यूनियन के प्रधान कुलवीर सिंह सरां, अनाज मंडी लेबर यूनियन के प्रधान आत्मा राम ने भी ऐलान किया कि 8 दिसंबर को भारत बंद की पूर्ण तौर पर हिमायत करते हैं और किसानी संघर्ष के साथ खड़े हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/33RN4Ux
December 08, 2020 at 05:24AM
No comments:
Post a Comment